आज की खबर

जंगल के बीच गांव में उतरे सीएम साय की आम पेड़ के नीचे चौपाल… लोगों से कहा- परेशान न हों, सरकार आपके साथ

सुशासन तिहार की शुरुआत से ही सीएम विष्णुदेव साय दूरदराज के गांव में उतर रहे हैं और लोगों से सीधे बात कर रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान के निर्देश दे रहे हैं। सीएम साय का कवर्धा के सुदूर वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा आमजन के लिए ऐसी ही राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। आम पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में सीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को आत्मीयता से सुना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पिछले दो दिन की तरह सीएम साय के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी थे।

चौपाल के दौरान जब एक ग्रामीण ने बढ़ते बिजली बिल और बकाया राशि को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की तो मुख्यमंत्री ने उसे बीच में ही आश्वस्त करते हुए कहा -“परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपकी सरकार आपके साथ है।” सीएम साय की कार्यशैली केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने तत्काल कलेक्टर को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि कमराखोल सहित आसपास के गांवों के लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याओं का समाधान उनके अपने गांव में ही हो सके।इस दौरान कवर्धा कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 13 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें कुल 11.75 करोड़ रुपये से अधिक की छूट प्रदान की जा चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button