मन की बात में कोरबा के इनोवेशन का उल्लेख… पीएम मोदी ने “कैच द रेन” प्रयोग को सराहा… सीएम साय बोले- ये गर्व की बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 26 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का विशेष उल्लेख किया है। पीएम ने कोरबा में ‘अमृत सरोवर योजना’ के तहत तालाबों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए किए जा रहे स्थानीय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जल संरक्षण के इस अभियान में वहां के नागरिकों की सक्रिय जन-सहभागिता (Public Participation) की ताकत को पूरे देश के सामने एक मिसाल के रूप में रेखांकित किया।
पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद छत्तीसगढ़ शासन में उत्साह का माहौल है। सीएम विष्णु देव साय ने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार छत्तीसगढ़ के नवाचारों की सराहना करते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों से इस सराहना से प्रेरणा लेने और जल संरक्षण व स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया है।



