आज की खबर

IMD Forecast : मानसून कमजोर रहने के आसार… देश के मध्य क्षेत्र में सूखे जैसी आशंका… इसी पार्ट में है छत्तीसगढ़

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के लिए अपना पहला दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस साल देश में मानसूनी बारिश “सामान्य से कम” रहने का अनुमान है। पूरे देश में मानसून (जून से सितंबर) के दौरान औसत बारिश 92% अर्थात् 5% कम रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जून से प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति उभर सकती है, जो भारतीय मानसून को कमजोर कर देती है।

मध्य और पश्चिम भारत देश के बड़े हिस्सों में सामान्य से कम बारिश और सूखे के आसार जताए गए हैं। छत्तीसगढ़ भी इसी हिस्से में आता है। पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की उम्मीद है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।

हालांकि स्थिति निराशाजनक भी नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिंद महासागर में पॉजिटिव इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) की स्थिति बन रही है। यह मानसून के दूसरे भाग में अल नीनो के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है। कम बारिश के अनुमान से खेती, विशेषकर धान, दाल और सब्जियों की बुवाई और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे संभावित जल संकट को देखते हुए अपनी तैयारी रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button