आज की खबर

शहीद जवानों के परिजन के साथ रहे गृहमंत्री अमित शाह… कल जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 18 मई को अपने बस्तर (छत्तीसगढ़) प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित ‘अमर वाटिका’ (शहीद स्मारक) पहुंचकर माओवाद के खिलाफ लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 1,000 से अधिक शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। इस दौरान गृहमंत्री शाह शहीद जवानों के परिजन के बीच बैठे और उन्हें ढाढ़स बंधाया। वे कल 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि भारत अब नक्सलमुक्त हो गया है। जिसका श्रेय उन्होंने सुरक्षाबलों के जांबाज जवानों (विशेष रूप से डीआरजी और कोबरा कमांडोज) को दिया। उन्होंने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि बस्तर में पिछले 50 वर्षों के नुकसान की भरपाई अगले 4-5 वर्षों में की जाएगी।उन्होंने नेतानार गांव में ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र’ का उद्घाटन किया। गृहमंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों से सीधे बातचीत भी की है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button