आज की खबर

Good News : फोर्स और ग्रामीणों ने मिलकर अबूझमाड़ में बनाया 250 मीटर का झूला पुल… जंगल-पहाड़ों में गरजते जाटलूर नाले से अब नहीं थमेगा जनजीवन

छत्तीसगढ़) के दुर्गम इलाके अबूझमाड़ का जाटलूर नाला बारिश में बड़े इलाके का दुनिया से संपर्क खत्म कर देता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस नाले पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और ग्रामीणों ने मिलकर फुट सस्पेंशन ब्रिज (झूला पुल) बना दिया है। इस फुट सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटनदो दिन पहले ITBP के सेंट्रल फ्रंटियर के आईजी (IG) अजय पाल सिंह ने जाटलूर कैंप (COB Jatloor) में किया।

यह पुल मानसून और भारी बारिश के दिनों में उफान पर रहने वाले जाटलूर नाले को पार करने के लिए बनाया गया है। इससे स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और सुरक्षाबलों कोबाढ़ के समय भी सुरक्षित मार्ग मिल सकेगा। घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे ओरछा ब्लॉक के इस अत्यंत दुर्गम इलाके (जाटलूर सेक्टर) में इस पुल के बनने से स्थानीय ग्रामीणों का मुख्यधारा, बाजारों और स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क आसान हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button