रायपुर में सुशासन तिहार : 10 जोन में 10 सुशासन शिविर, पहला आज शंकरनगर में… देखिए बाकी शिविरों का शेड्यूल-स्थान
सुशासन तिहार के तहत राजधानी रायपुर में नगर निगम एरिया के सभी 10 जोन में 10 जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जायेंगे। पहला शिविर कल, सोमवार 11 मई को
जोन 3 वार्ड नंबर 12, 29, 30, 31, 33, 47 एवं 48 के लिए शंकर नगर के सिंधु भवन में लगेगा। नगर निगम ने बाक़ी शिविरों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोन 4 के वार्ड कमांक 34, 43, 44, 45, 46, 57 एवं 64 के लिए 14 मई को इंडोर स्टेडियम बूढापारा में शिविर लगेगा। जोन 5 में वार्ड कमांक 39, 40, 41, 42, 66, 67 एवं 68 में 18 मई को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर में, जोन-1 के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 15, 16, 17, 18 के लिए 19 मई को मारूती मंगलम भवन गुढियारी में, जोन 6 के वार्ड क्रमांक 58, 59, 60, 61, 62, 63 एवं 65 हेतु 20 मई को संजय यादव स्कूल संजय नगर में, जोन 2 के वार्ड कमांक 6, 13, 14, 26, 27, 28 एवं 35 हेतु 22 मई को शहीद स्मारक भवन जीई रोड में, जोन 8 के वार्ड कमांक 1, 2, 19, 20, 21. 69 एवं 70 हेतु 25 मई को अग्रसेन भवन टाटीबंध में, जोन 7 अंतर्गत वार्ड कमांक 22, 23, 24, 25, 36, 37 एवं 38 क्षेत्र हेतु 28 मई को दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में, जोन 9 के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10, 11, 32 एवं 51 हेतु 29 मई को गारमेंट फैक्टरी पॉम बेलाजियो के सामने, जोन 10 के वार्ड क्रमांक 49, 50, 52, 53, 54, 55 एवं 56 में दिनांक 5 जून को देवपुरी धर्मशाला (गुरुद्वारा) कमल विहार गेट के पास जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा।
नगर निगम रायपुर में जोनवार जनसमस्या निवारण शिविर के लिए संबंधित जोन कमिश्नर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी शिविर के आयोजन हेतु उत्तरदायी होंगे। आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में शिविर स्थलों में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, राजस्व, विद्युत, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, ईडीएम, श्रम विभाग आदि हितग्राहीमूलक योजनाओ से संबंधित सर्व विभाग भी उपस्थित रहेंगे।



