आज की खबर

सुशासन तिहार : सीएम साय की घोषणा के 24 घंटे के भीतर रायपुर में फ्री बांटी गईं 50 सिलाई मशीनें

सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय की कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान महिलाओं ने सिलाई मशीनें मांगी थीं और सीएम ने वादा जल्दी पूरा करने का वादा किया था। सीएम का यह वादा एक दिन में पूरा हुआ और 50 सिलाई मशीनें बांट दी गईं।

सीएम साय ने एलआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली थी। महिलाओं ने जन चौपाल में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम संगठन की दीदियों को जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब एवं जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की उपस्थिति में सिलाई मशीन प्रदान की गई। मांग जल्द पूरी होने पर उत्साहित दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी जरूरत को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button