आज की खबर

दूरंतो में मिला 2 करोड़ रुपए का विदेशी गोल्ड… रायपुर-नागपुर के बीच जांच, भंडारा में फंसे स्मगलर

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12262) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के रायपुर और नागपुर के बीच भंडारा स्टेशन के पास ट्रेन के बी-12 कोच (AC 3-Tier) में की गई। खुफिया इनपुट के आधार पर आरपीएफ और डीआरआई की टीम ने बोगी में दबिश देकर दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से कुल 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ। जब्त किए गए सोने में 7 सोने के बिस्किट और 1 सोने की छड़ शामिल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये (लगभग 2 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डीआरआई (DRI) नागपुर की टीम को सौंप दिया गया है। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि यह विदेशी सोना देश में कहाँ से लाया गया था और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button