आज की खबर

खेत में ट्रांसफार्मर फटा और खौलता तेल छिटककर किसानों पर… पिता-इकलौते पुत्र समेत तीन की रायपुर में इलाज के दौरान मृत्यु

बेमेतरा के मोहतरा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। वहां खेत में लगे हाई-वोल्टेज बिजली ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से पिता और उनके इकलौते बेटे समेत कुल तीन किसानों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खेत के पास लगा ट्रांसफार्मर अचानक बम की तरह तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट के बाद उसमें भरा सैकड़ों लीटर खौलता हुआ तेल और आग की लपटें दूर तक फैल गईं। तीनों किसान तेल की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। रायपुर में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में राधेश्याम चंद्राकर (50 वर्ष) और उनके इकलौते बेटे छन्नू चंद्राकर (32 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा पास के ही दूसरे खेत में काम कर रहे एक और किसान ईश्वर पटेल (62 वर्ष) भी इस खौलते तेल की चपेट में आ गए थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तीनों को बेमेतरा जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर में इलाज के दौरान तीनों किसानों ने दम तोड़ा। इस हादसे से मोहतरा गांव में शोक की लहर है। पिता और पुत्र दोनों की अर्थी एक साथ उठी और उनका अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button