आज की खबर

छत्तीसगढ़ की पहली, देश में पांचवीं “महिला खुली जेल” रायपुर में शुरू… 25 महिला बंदी रहेंगी, परिसर में काम करने सुबह निकलेंगी, शाम को वापस

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली “महिला खुली जेल” (वीमेन ओसीआई) आज शनिवार 26 सितंबर से अस्तित्व में आ गई है। रायपुर की महिला खुली जेल में अच्छे आचरण वाली 25 महिला बंदियों को रखा जाएगा। इस जेल में ऊंची दीवार या कांटेदार तार नहीं होंगे। यहाँ की महिला बंदी जेल परिसर में ही उपलब्ध रोज़गार के लिए निकलेंगी और शाम को वापस आ जाएंगी। देश में यह पांचवीं महिला खुली जेल होगी। देश में अभी केवल महाराष्ट्र (यरवदा), राजस्थान (संगानेर), केरल (पूजप्पुरा त्रिवेंद्रम) और झारखंड में ही महिला खुली जेल हैं।

सेंट्रल जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल का उद्घाटन किया। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोली गई है।इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियाँ रहेंगीl ये महिला बंदिनी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी। महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button