आज की खबर

राजधानी के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में ड्राइवर ने महिला के साथ शराब पी, फिर बस में ही दुष्कर्म…सुरक्षा पर उठा गंभीर सवाल

राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय भाठागांव बस स्टैंड से थाने पहुंची करीब 50 साल की महिला ने जैसे ही पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ स्टैंड में खड़ी महेंद्रा की बस में ही दुष्कर्म किया गया, पुलिस में हड़कम्प मच गया। मामला बस स्टैंड में दुष्कर्म का था, इसलिए शहर के सारे अफसर एलर्ट हुए और वारदात को लेकर तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई। चार-पांच घंटे की खोजबीन में ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया। वह बस लेकर शाम को जगदलपुर से स्टैंड पहुंचा, वहां शराब पी और महिला को बस में ले गया। आरोपी ड्राइवर का नाम सोनीलाल झरिया बताया गया है तथा वह भी मध्यप्रदेश का है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भाठागांव बस स्टैंड में सुबह से रात तक भारी भीड़ रहती है। प्रदेशभर की बसों के आने-जाने से यहां फुट फाल बहुत है और रात में दर्जनों बसें खड़ी रहती हैं। ऐसे में बस में ही महिला से दुष्कर्म को लेकर सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला रायपुर की नहीं है। पारिवारिक विवाद के बाद वह तीन दिन पहले बस स्टैंड आई और यहीं रह रही थी। जिस  ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप है, वह महिला से दो-तीन दिन से संपर्क में था। उसे खिला-पिला रहा था। शुक्रवार को ड्राइवर जगदलपुर से बस लेकर शाम को पहुंचा और वहीं रुक गया। सूत्रों ने बताया कि यहां आने के बाद उसने शराब पी। महिला भी नशे में मिली, इसलिए कुछ पुलिसवालों का कहना है कि दोनों ने साथ ही शराब पी और खाना खाया। इसके बाद उसने बस में ही अपराध किया, और चला गया। आरोपी के बारे में महिला कुछ नहीं जानती थी, इसलिए पुलिस ने स्टैंड में पूछताछ कर पता लगाया। इसके बाद उसके घर में छापा मारा तो वह भाग निकला। पुलिस ने उसे काफी दूर दौड़ाकर पकड़ा और थाने ले आई। ड्राइवर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवा दिया।

रात में बस स्टैंड में बदमाशों का भी जमावड़ा

इस वारदात के बाद बस स्टैंड की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए, क्योंकि बहुत सारे लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में दर्जनों बसें खड़ी रहती हैं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहने लगा है। वसूली तथा अन्य मुद्दों पर अक्सर मारपीट-विवाद की नौबत आती रहती है, इस बीच दुष्कर्म जैसी वारदात भी हो गई। अगर बस स्टैंड की सुरक्षा के मामले में पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता नीति नहीं बनाई तो बड़ी वारदात भी हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button