आज की खबर

अपाहिज बूढ़ी मां ने खाना नहीं बनाया, बेटे को इतना गुस्सा आया कि डंडे से मार डाला… कुछ घंटे में गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

दुर्ग जिले में एक ने अपनी दिव्यांग और वृद्ध मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पुलगांव में जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के पास हुई। पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मृतका 60 वर्षीय सरस्वती पटेल दिव्यांग थीं और अपने बेटे अश्वनी पटेल के साथ रहती थीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खाना नहीं बनाने की बात को लेकर मां से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे डंडे से मां के सिर, माथे, छाती और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों (मनीष पटेल) ने 16 मई 2026 को पुलिस चौकी में सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरस्वती पटेल की हत्या कर दी है। पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो बेटे अश्वनी पटेल की गतिविधियों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

डॉक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं थीं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ धारा 103(1) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button