अमित शाह की बड़ी घोषणा… बस्तर के हर आदिवासी परिवार को गाय भैंस… वहां विकास कारखानों नहीं बल्कि डेरियों से होगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे में बड़ी घोषणा की है कि बस्तर के हर आदिवासी निवासी को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। मंगलवार, 19 मई को जगदलपुर में मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने क्षेत्र के आदिवासियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए यह बड़ा ऐलान किया। बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद गृहमंत्री 3 दिन का छत्तीसगढ़ प्रवास पूरा करके शाम को जगदलपुर से ही दिल्ली रवाना हो गए।
गृहमंत्री शाह ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार बस्तर संभाग के प्रत्येक आदिवासी परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक गाय और एक भैंस प्रदान करेगी। बस्तर संभाग में डेयरी का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत आदिवासी महिलाएं अपने मवेशियों का दूध इस डेयरी नेटवर्क में बेच सकेंगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और सहकारी संस्थाओं के साथ समन्वय किया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने गुजरात जाकर वहां के सहकारी डेयरी मॉडल (जैसे अमूल) को समझा है। सहकारिता के माध्यम से बस्तर के आदिवासियों द्वारा उत्पादित दूध की मार्केटिंग पूरे भारत में की जाएगी, जिससे उनकी आय में भारी वृद्धि होगी
गृह मंत्री शाह ने घोषणा की कि भारत अब नक्सलमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद बस्तर में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। बस्तर के लगभग 70 सुरक्षा कैंपों को ‘जन सुविधा केंद्रों’ (One Stop Development Centers) में बदला जा रहा है, जहां से आदिवासियों को बैंकिंग, राशन, आधार कार्ड और 371 सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिलेगा।



