आज की खबर

50 लाख रुपए की अफ़रातफ़री में कांग्रेस पार्षद गिरफ़्तार… कांग्रेस पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

जधानी रायपुर में 50 लाख रुपए के चर्चित कैश कांड ने कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए बीरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने पार्षद को कारोबारी के 50 लाख रुपए ठिकाने लगाने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में कल गिरफ्तार किया था। इसके बाद कांग्रेस ने पार्षद को पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया।

कांग्रेस पार्षद के इन्वॉल्वमेंट से जुड़ा यह मामला फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 25 अप्रैल को खम्हारडीह इलाके में एक कारोबारी के ड्राइवर कृष्णा साहू ने अपने ही मालिक को ठग दिया। ड्राइवर बैंक में पैसे जमा करने के बहाने निकला और अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजकर 50 लाख रुपए और कार लेकर चंपत हो गया। सूत्रों के अनुसार, इस चोरी की रकम को सुरक्षित रखने के लिए पार्षद ओमप्रकाश साहू का सहारा लिया गया था।

जांच में पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के जीजा ने पूरी रकम पार्षद ओमप्रकाश साहू को सौंप दी थी। पार्षद ने पुलिस से बचाने का झांसा देकर रकम अपने पास रखी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पार्षद ने 15 लाख रुपए की फोटो खींचकर भेजी और दावा किया कि बस इतना ही मिला है। जबकि 20 लाख रुपए शातिर तरीके से छिपा दिए थे, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button