छत्तीसगढ़ यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट रि. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की देखरेख में बनेगा… भारत परिसीमन आयोग की अध्यक्ष थीं, अभी 8वें वेतन आयोग की चेयरमैन
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता या यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) का ड्राफ्ट बनाने की तैयारी शुरू कर चुकी है। यूसीसी ड्राफ्ट बनाने का काम सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी, जिसके सदस्यों के नाम घोषित होना बाकी हैं। इससे पहले, उन्होंने उत्तराखंड और गुजरात में यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने वाली कमेटी का नेतृत्व भी किया था।
रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देश में जाना-माना नाम है। वे अभी केंद्र में 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष हैं। जस्टिस देसाई 2011 से 2014 तक सुप्रीम कोर्ट में जज रहने के बाद रिटायर हुईं। संवैधानिक मामलों में दक्षता की वजह से केंद्र सरकार उनके रिटायरमेंट केे बाद से ही कई महत्वपूर्ण आयोगों और कमेटियों में उन्हें नियुक्त करती रही है। वे भारत के परिसीमन आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर तथा असम में परिसीमन की प्रक्रिया की देखरेख की थी। जस्टिस देसाई चुनावी कानूनों में सुधार से संबंधित समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव कांसेप्ट की व्यावहारिकता की जांच की है। जस्टिस देसाई को अक्टूबर 2-25 में आठवें वेतन आयोग में अध्यक्ष बनाया गया था। देश के किसी भी वेतन आयोग की वह पहली महिला चेयरमैन हैं।



