आज की खबर

नगरीय निकायों में भाजपा का परचम… सभी 10 नगर निगमों में जीत, रायपुर में 1 लाख से ज़्यादा लीड… विष्णु के सुशासन पर पूरे प्रदेश की मोहर

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा के महापौर प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है। रायपुर में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे एक लाख से ज़्यादा वोटों से आगे हैं और यह नतीजा भी ऐतिहासिक माना जा रहा है। राजनैतिक प्रेक्षकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के बाद करीब सवा साल में विष्णुदेव साय सरकार ने जिस संवेदनशीलता और पारदर्शिता से काम किया है, आम लोगों ने उसपर भरोसा जता दिया है। इन नतीजों को सीएम साय के सुशासन पर मोहर माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की टाइमिंग ऐसी है की इन पर प्रदेश सरकार के कामकाज की झलक नज़र आती है। सीएम साय की सरकार ने ठीक सवा साल काम किया और उसी आधार पर भाजपा नगरीय निकाय चुनावों में उतरी। यह स्पष्ट था कि ये चुनाव साय सरकार के कामकाज का लिटमस टेस्ट ही होंगे। चुनावी नतीजों पर साय सरकार के कामकाज की छाप नज़र आएगी। सीएम साय और समूची भाजपा को भरोसा था कि सवा साल में सीएम साय ने जिस तरह सुशासन पर फोकस किया, भ्रष्टाचार पर पूरी ताकत से वार किया, शहरों में केवल विकास की दिशा में काम किया और पीएम मोदी की गारंटियों पर फोकस करते हुए हर वर्ग को किसी न किसी तरह से राहत पहुंचाई, नगरीय चुनावों पर उसका असर ज़रूर नज़र आएगा। नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों से शनिवार को जिस तरह भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे आए हैं, उनसे जनता ने साफ़ तौर पर ये संदेश तो दे ही दिया है कि साय सरकार अपेक्षाओं के अनुरूप ही काम कर रही है। पूरे प्रदेश ने विष्णु के सुशासन के पक्ष में बटन दबाया है। शहरी सत्ता की चाबी भी भाजपा को सौंपकर यह इशारा भी किया है कि वे ट्रिपल इंजन के साथ विकास की तेज रफ्तार चाहते हैं और ऐसा विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button