आज की खबर

सभी 10 नगर निगमों में भाजपा जीत की ओर… रायपुर में मीनल की लीड 42 हज़ार से ऊपर… अंबिकापुर में 2 बार के कांग्रेसी मेयर की हार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई और सुबह साढ़े  बजे तक सभी शहरों में तस्वीर साफ़ होने लगी है। सभी दस नगर निगमों में भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं। पांच राउंड में रायपुर से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 42 हज़ार वोटों से आगे हो गई हैं। बिलासपुर से पूजा विधानी 16 हज़ार वोटों की बढ़त पर हैं। राजनांदगाँव में भाजपा के मधुसूदन यादव 16 हज़ार वोट से आगे हैं। रायगढ़ में भाजपा के चाय दुकान चलाने वाले उम्मीदवार जीवर्धन चौहान 25 हज़ार से ज़्यादा वोटों से आगे हो गए हैं।कांग्रेस जिस चिरमिरी सीट को मज़बूत मान रही थी, वहां कांग्रेस के विनय जायसवाल 7 हज़ार वोटों से पीछे हो गए हैं। अंबिकापुर नगर निगम में भी भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत 8 हज़ार से ज़्यादा वोटों से दो बार के महापौर रहे कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव जीत गई हैं। कोरबा नगर निगम में भी भाजपा की संजू देवी राजपूत 12 हज़ार वोटों की बढ़त बना चुकी हैं। फ़िलहाल जगदलपुर और दुर्ग में ही भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों में फ़ासला कम है और हज़ार से 2 हज़ार के बीच चल रहा है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडे 4 हज़ार वोटों से आगे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button