आज की खबर

बेमेतरा कलेक्टर-एसपी पर मुख्यमंत्री के सामने गरजे डॉ रमन… कार्यक्रम सीएम साय की गरिमा के अनुरूप नहीं होने पर बिफरे… पूर्व सीएम का पहली बार ऐसा रौद्र रूप

पूर्व सीएम तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रविवार की शाम बेमेतरा में कलेक्टर-एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों पर इस बुरी कद्र बिफरे कि सन्नाटा छा गया।  मौक़ा था सामूहिक विवाह समारोह का, जिसमे सीएम विष्णुदेव साय, डॉ रमन समेत कुछ मंत्री भी मौजूद थे। डॉ रमन इस कार्यक्रम के सीएम की गरिमा के अनुरूप नहीं होने से भड़क उठे और कलेक्टर-एसपी पर जमकर नाराजगी जाहिर की। डॉ रमन ने कहा कि प्रशासन को पहले ही अवगत करवाया था कि कार्यक्रम और आयोजन स्थल की व्यवस्था सीएम और मंत्रियों की गरिमा के अनुरूप नहीं था। डॉ रमन मंच से ही गरजते रहे और यहाँ तक कह डाला कि मैं 15 साल तक सीएम रहा लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में डॉ रमन का गुस्सा साफ़ झलकता रहा। बता दें कि सीएम साय आज शाम 7 बजे बेमेतरा के बेसिक ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम में स्पीकर डॉ सिंह विशिष्ट अतिथि थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button