आज की खबर

कोरबा निगम में बगावत के बाद मंत्री लखन देवांगन खतरे में… भाजपा से कारण बताओ नोटिस, 48 घंटे में जवाब मांगा

कोरबा नगर निगम में बगावत और सभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बुरी हार की बिजली प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर गिरी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की ओर से मंत्री देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। कोरबा सभापति चुनाव के दौरान मंत्री देवांगन के एक बयान को पार्टी ने अनुशासनहीनता करार दिया हैं। बता दें कि मंत्री देवांगन के इस बयान और वहाँ उपजी राजनैतिक परिस्थितियों की वजह से भाजपा के बागी नूतन ठाकुर भारी वोटों से जीतकर सभापति बने, जबकि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल की बुरी हार हुई थी। भाजपा सरकार में लखनलाल देवांगन पहले मंत्री हैं, जिन्हें पार्टी का अनुशासन भंग करने का नोटिस दिया गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा में इसे अभूतपूर्व घटनाक्रम माना जा रहा है। नोटिस भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है। मंत्री लखन देवांगन को बुधवार शाम 5 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को जवाब देना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button