आज की खबर

छत्तीसगढ़ के जंगलों में अब 35 टाइगर, इनमें 8 बच्चे… एक साल में ही 5 बढ़ गए, सर्वाधिक 18 अचानकमार में

छत्तीसगढ़ में टाइगर लवर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि यहाँ के टाइगर रिज़र्व में इनकी संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पिछले साल प्रदेश में 30 टाइगर थे, यानी पांच बढ़ गए हैं। इन 35 टाइगर्स में से 8 बच्चे हैं, जो पिछले एक साल में यहीं पैदा हुए हैं।

अगर आप छत्तीसगढ़ के जंगलों यानी रिज़र्व में टाइगर देखना चाहते हैं, तो सबसे ज़्यादा संभावना अचानकमार में है। यहाँ यंग और बच्चों को मिलाकर 18 टाइगर हैं। इंद्रावती रिज़र्व यानी बस्तर में 8 टाइगर हैं। हालांकि नक्सल प्रभावित होने के कारण यहाँ की संख्या पर संदेह रहता है और विशेषज्ञ मानते हैं कि यहाँ संख्या ज़्यादा होगी। कवर्धा के भोरमदेव रिज़र्व में तीन टाइगर की उपस्थिति है। बताते हैं कि यहाँ कान्हा रिज़र्व से कई बार और टाइगर घूमते फिरते आ जाते हैं। इसी तरह, गुरु घासीदास रिज़र्व में 6 टाइगर हैं। साय सरकार ने तमोर पिंगला इलाके में भी टाइगर रिज़र्व मंज़ूर किया है। वन अफसरों का दावा है कि आने वाले साल में छत्तीसगढ़ में टाइगर और बढ़ जाएँगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button