आज की खबर

सीबीआई ने रायपुर एजी दफ्तर के अफसर पर लगाया केस… मामला भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का… इसी पर पिछले साल सीबीआई ने मारे थे छापे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रायपुर में अकाउंटेंट जनरल (एजी) दफ्तर के सीनियर ऑडिट ऑफिसर वीरेंद्र पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारों के अनुसार एजी ऑफिस के किसी ऑफिसर के खिलाफ सीबीआई में यह पहला मामला दर्ज हुआ है। सीबीआई ने इसी अफसर के आवासीय परिसरों और दफ्तर में भी छापे मारे थे। ऑडिट ऑफिसर पटेल आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप सीबीआई ने लगाए हैं। सीबीआई ने अधिकृत तौर पर ऑफिसर पटेल के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने की पुष्टि की है। एफआईआर के मुताबिक ऑफिसर ने कहा 2013 से 2025 के बेच अपनी पत्नी-बच्चों के नाम पर लगभग सवा तीन करोड़ कि संपत्ति बनाई है, जो अनुपातहीन है। अभी ऑडिट ऑफिसर की इस केस में अरेस्टिंग की सूचना नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button