छत्तीसगढ़

उदंती में फारेस्ट वालों के साथ पुलिस पर भी हमला, टीआई समेत 4 घायल… कब्जा हटाने गए थे, विरोध और गुस्से का शिकार हुए

छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका जंगल (गरियाबंद) में कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले में खल्लारी थाना टीआई टुमनलाल डडसेना, महिला वनरक्षक परमेश्वरी, महिला वनरक्षक ललिता और सुरक्षा श्रमिक यज्ञ मालती घायल हुई हैं। हमला और मारपीट के आरोप में फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बाक़ी की पहचान की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह झड़प उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के आरसीकन्हार रेंज अंतर्गत करका गांव के जंगल (महानदी के उद्गम स्थल) में हुई। दरअसल वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगभग 102.45 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंचे थे। कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों ने पहले वन विभाग का पुतला जलाया। रोकने का प्रयास करने पर उग्र भीड़ ने टीम पर हिंसक हमला कर किया, जिसने टीआई समेत 4 कर्मचारी घायल हुए।

वन विभाग की शिकायत के बाद खल्लारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। प्रशासन के अनुसार, इस क्षेत्र में पिछले एक दशक में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर वनभूमि पर कब्जा किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button