आज की खबर

किसानों के खाते में धान की बड़ी रकम जाने लगी… ऐसे में साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ा… इससे बचाने दुर्ग पुलिस की अनूठी पहल

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। जिन किसानों ने अब तक धान बेचा है, उनके खातों में अच्छी रकम भी ट्रांसफर हो रही है। इस स्थिति में पुलिस के पास साइबर फ़्रॉडियों के सक्रिय होने का इनपुट है। किसानों को साइबर ठगी से बचने के लिए किस तरह जागरूक किया जाए, इसे लेकर छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने अनूठी पहल की है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिन जगहों पर अभी किसानों का ज़्यादा आना-जाना हो रहा है, वहाँ जाकर पुलिस किसानों को साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स दे रही है। यही नहीं, सैकड़ों पोस्टर भी छपवाए गए हैं, जिन्हें किसानों की आने-जाने वाली जगहों पर चस्पां किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button