आज की खबर

तेलंगाना में गोदावरी पर बांध से छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती इलाका डूबेगा… इस पर सीएम साय के साथ विमर्श करने आए सीएम रेवंत रेड्डी… रायपुर में उच्चस्तरीय बैठक

तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी आज 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात करने और तेलंगाना के सममक्का सागर बांध से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने के लिए रायपुर आए हैं। इस बांध में पूर्ण जलस्तर से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके का कुछ हिस्सा डूब सकता है। दोनों मुख्यमंत्री और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच इसी मुद्दे पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श की सूचना है। मकान डूब सकते हैं।

दरअसल तेलंगाना सरकार गोदावरी नदी पर बने समक्का सागर बैराज को पूरी क्षमता से संचालित करना चाहती है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) चाहिए। इसी मुद्दे पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत हो रही है। बैठक में इस संभावित जलमग्न क्षेत्र और प्रभावित लोगों को दिए जाने वाले मुआवजे पर चर्चा शामिल है।

बैठक से पहले सीएम साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सीएम रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव राहुल भगत सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button