आज की खबर

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की हड़ताल ख़त्म… एसोसिएशन और अपर आयुक्त रविशंकर की बैठक में बनी सहमति… महासंघ से जारी प्रेस रिलीज़ यहाँ देखें

Screenshot

छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर से चल रही ड्राइवरों की हड़ताल आज सोमवार को शाम 7 बजे खत्म हो गई है। अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर के साथ समाप्त होने या डी. रविशंकर (D. Ravishankar) के साथ हुई बैठक के बाद छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन की ओर से यह घोषणा की गई। हड़ताल खत्म होने की जानकारी के साथ एसोसिएशन की ओर से प्रेस रिलीज़ भी जारी कर दी गई है। आज शाम हुई निर्णायक बैठक में अपर आयुक्त रविशंकर की ओर से बताया गया कि ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया जा रहा है, जिसमे एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल किए जाएँगे। एसोसिएशन के अन्य मुद्दों पर भी विचार को लेकर सहमति बन गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल (‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’) को लेकर 14 नवंबर को परिवहन विभाग के अधिकारियों और एसोसिएशन की वार्ता बेनतीजा रही थी। ड्राइवर संगठन मुख्य रूप से राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग का गठन, छत्तीसगढ़ में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना और ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने पर अड़े थे। आज हुई बैठक में तीनों मुद्दों पर सहमति बन गई। हड़ताल ख़त्म होने से कल मंगलवार से जिलों में यात्री बसों, मालवाहक ट्रकों और खनिज परिवहन के ट्रकों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button