आज की खबर

ईडी की प्रॉपर्टी कुर्की को चैतन्य बघेल की ओर से चैलेंज… दिल्ली के PMLA ट्रिब्यूनल ने एजेंसी से जवाब मांगा, 23 को सुनवाई

छत्तीसगढ़ के शराब स्कैम में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से सीज की गई 61 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के लिए चैतन्य बघेल PMLA अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal) में चैलेंज कर दिया है। ईडी के किसी सीज़र पर यह अब तक का बड़ा चैलेंज माना जा रहा है। चैतन्य के वकील हर्षवर्धन परगनिहा के हवाले से बताया गया कि दिल्ली स्थित ट्रिब्यूनल ने ईडी को इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कह दिया है। इस मामले में ट्रिब्यूनल 23 november को सुनवाई करेगा।

बता दें कि ईडी की रायपुर टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से जुड़े दुर्ग जिले के जंजगिरी (कुम्हारी) स्थित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘विट्ठल ग्रीन्स’ पर 14 औपचारिक कब्जा ले लिया है।  इस कार्रवाई में लगभग 26.43 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजना के 355 से अधिक प्लॉट और फ्लैट शामिल हैं। ED ने मौके पर बोर्ड लगाकर और भिलाई-3 स्थित उनके आवास की दीवार पर आदेश की प्रति चस्पा की है। इसके अलावा ED ने पूर्व में चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति (जिसमें 364 भूखंड, कृषि भूमि और बैंक जमा शामिल हैं) को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। मार्च 2026 में PMLA निर्णायक प्राधिकरण (Adjudicating Authority) ने इस कुर्की पर अपनी मुहर लगा दी थी।

कानूनी जानकारों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PMLA नियमों के तहत किसी भी कुर्की या कब्जे के आदेश के खिलाफ संबंधित पक्ष 45 दिनों के भीतर दिल्ली स्थित PMLA अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal) में ऑनलाइन या औपचारिक अपील दायर कर चुनौती दे सकता है। PMLA के तहत संपत्ति पर कब्जा लेने का अर्थ तत्काल सरकारी मालिकाना हक बदलना नहीं होता है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान संपत्ति कुर्क रहती है और दोष सिद्ध होने पर ही इसे अंतिम रूप से जब्त किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button