दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन… गोवा में घर पर दिल का दौरा पड़ा… हिंदी-मराठी सिनेमा में शोक की लहर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें आज गुरुवार 8 अक्टूबर को सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ा। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने इसकी पुष्टि की। नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
डॉक्टरों के अनुसार नाना पाटेकर को सुबह ज़बरदस्त कार्डियक अरेस्ट आया। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) देकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर थे, जहाँ तड़के अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत पणजी के पासल अस्पताल ले जाया गया। सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नाना उनके बेटे मल्हार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर दोपहर के बाद पुणे लाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।



