आज की खबर

ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन… 11 मेट्रो स्टेशन बंद, दर्जनों सड़कें डायवर्ट, धारा 163 लागू… अब तक सैकड़ों हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज शुक्रवार, 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्ष और विभिन्न संगठनों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर विपक्षी दल और छात्र संगठन ज्ञानेश कुमार को हटाने या उन पर महाभियोग चलाने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान अब तक दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष और विधायकों,  कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। नई दिल्ली इलाके और जंतर-मंतर पर धारा 163 (जो पहले धारा 144 थी) लागू है। प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पैरामिलिट्री फोर्सेज के लगभग 5,000 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली प्रशासन ने राजीव चौक, मंडी हाउस और जनपथ समेत 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। इसके अलावा कई रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

इस प्रदर्शन का आह्वान मुख्य रूप से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण द्वारा किया गया है। जिसमें ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के दल भी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही विपक्ष का आज से ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ भी शुरू हो रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button