आज की खबर
ईडी को रामगोपाल के परिसरों से मिला 1.56 करोड़ रुपए कैश… रायपुर, धमतरी, दुर्ग के 8 परिसरों से ईडी टीमें लौटीं
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब और कोल लेवी स्कैम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और उनके करीबियों पर छापेमारी में 1.56 करोड़ रुपए कैश (नकद) जब्त किया है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग और धमतरी सहित कुल 8 अलग-अलग ठिकानों पर गुरुवार को सुबह से रात तक करीब 12 घंटे चली, फिर ईडी की टीमें लौट गईं।
ईडी ने रायपुर, दुर्ग और धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के निवास (अनुपम नगर, रायपुर) और उनके करीबियों व रिश्तेदारों के परिसरों (जैसे GD लॉजिस्टिक्स) पर एक साथ रेड मारी थी। यह छापे छत्तीसगढ़ के शराब और कोल लेवी स्कैम से जुड़े हैं। ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल कोस्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल ED की रिमांड में हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब सिंडिकेट से होने वाली अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी तक भी पहुंचाया जाता था।



