आज की खबर

स्कूलों में बच्चों के लिए पहाड़े याद करना अनिवार्य… हिंदी-अंग्रेजी लिखने-बोलने में फ्लो का भी होगा टेस्ट… शिक्षा मंत्री यादव, सचिव डॉ कमलप्रीत की प्रेस कांफ्रेंस

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सचिव आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह आज नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में अहम प्रेस कांफ्रेंस कर विभाग की दो साल की उपलब्धियों का ब्योरा रखा है। इस दौरान मंत्री और सचिव ने विभाग के बड़े फैसलों और आगामी योजनाओं को भी साझा किया।

मंत्री गजेन्द्र यादव और सचिव डॉ कमलप्रीत ने बताया कि शिक्षा सत्र अब 1 april से शुरू किया जाएगा, जो अभी तक 16 जून से शुरू हो रहा था। राज्य में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य कर दी गई है। इसकी गणना 1 अप्रैल को आधार मानकर की जाएगी। यही नहीं, प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए बारहखड़ी और 20 तक का पहाड़ा तथा माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 25 तक के पहाड़े अनिवार्य रूप से याद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मुफ़्त किताबों का वितरण, यूनिफार्म वितरण, सरस्वती साइकिल योजना का ब्योरा भी दिया गया। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि स्कूली शिक्षा में इनोवेशन को प्रमोट किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी पढ़ने की प्रवाह क्षमता (Fluent Reading) सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों के प्रमोशन, युक्तियुक्तकरण और तबादलों को लेकर बनाई गई फूलप्रूफ नीतियों का ब्योरा भी इस कांफ्रेंस में दिया गया। कुछ अहम विषयों का ब्योरा यहाँ देख सकते हैं :-

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button