आज की खबर

हादसे के बाद चमोली टनल से कोंडागांव के 4 मज़दूरों के शव निकाले गए… सीएम ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रु की मदद का किया ऐलान

उत्तराखंड में चमोली की निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा चमोली के मायापुर-पीपलकोटी टनल में 13 अगस्त को पानी भरने से हुआ था। इसके बाद चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद और शवों को निकाला गया, जिनमे चार शव कोंडागांव के मजदूरों के थे। शव कोंडागांव आ चुके हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये तथा घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

चमोली टनल हादसे में मारे गए कोंडागांव के 4 श्रमिकों में से 2 श्रमिक ग्राम धनसुली के, 1 मदनार का और 1 दहीकोंगा के रहने वाले थे। यहीं के 2 अन्य श्रमिक इस हादसे में घायल भी हुए हैं। सभी दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृहग्राम कोंडागांव लाया जा चुका है।

अफसरों ने बताया कि एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने करीब 117 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टनल से इन शवों को बाहर निकाला। बता दें कि इस हादसे में अब तक 10 मजदूरों के शव निकले जा चुके हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button