आज की खबर

स्वतंत्रता दिवस : छत्तीसगढ़ के अफसर-जवानों को नक्सल मोर्चे पर इस बार देश में सर्वाधिक 141 वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पदकों में छत्तीसगढ़ पुलिस के कुल 153 अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष देश के सभी राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सबसे अधिक 141 वीरता पदक (Gallantry Medals) मिले हैं।

मरणोपरांत वीरता पदक

नक्सल मोर्चे पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले राज्य के दो वीर जवानों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया है स्व. नितेश एक्का (कांस्टेबल) और स्व. रमेश कोरेटी (कांस्टेबल)।

वीरता पदक

नक्सल विरोधी अभियानों का प्रभावी नेतृत्व करने और असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए इन शीर्ष पुलिस अधिकारियों को यह पदक मिला है:-

पी. सुंदरराज (आईजी) – बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के कुशल नेतृत्व के लिए।

इंदिरा कल्याण एलेसेला (आईजी) – चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में साहसिक कार्रवाई के लिए।

संदीप पटेल (एएसपी) और रॉबिंसन गुड़िया (एएसपी)।

विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक

पुलिस सेवा में लंबे अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए यह सर्वोच्च पदक दिया गया है

एम. एल. कोटवानी (वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी / डीआईजी)

राजेश कुमार पांडेय (अतिरिक्त कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस)

सराहनीय सेवा पदक : कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पदक से नवाजा गया है

गायत्री सिंह (कमांडेंट), ओम प्रकाश शर्मा (कमांडेंट), डॉ. अर्चना झा (अतिरिक्त डीसीपी), दीपमाला कश्यप (एएसपी), रमा पटेल (डिप्टी कमांडेंट), पिनाकी (इंस्पेक्टर), सविता सिंह परिहार (डीएसपी), बृजेश कुमार तिवारी (असिस्टेंट कमांडेंट), राकेश कुमार सिंह (कंपनी कमांडर), नेहरू लाल (प्लाटून कमांडर)

इसके अतिरिक्त, पूर्व में घोषित राष्ट्रपति पदकों को भी मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में प्रदान किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button