आज की खबर

रायपुर में सीएम साय, राजनांदगांव में डॉ रमन और बलौदाबाजार में बृजमोहन करेंगे ध्वजारोहण… जिलों में मंत्री सांसद विधायक राष्ट्रध्वज फहराएंगे, देखें सूची

छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतन्त्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। स्पीकर डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाज़ार में राष्ट्रध्वज फहराएंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहपण करेंगे। इसी प्रकार रायगढ़ में मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में मंत्री गजेन्द्र यादव झंडा फहराएंगे।

सांसदों में बलौदाबाजार में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

विधायकों में  कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर समस्त मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button