प्रहलाद जोशी नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री… उनके पास खाद्य-पीडीएस जैसे बड़े विभाग भी… राष्ट्रपति ने प्रधान का इस्तीफ़ा मंज़ूर किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुछ देर पहले शिक्षामंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है। प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) को भारत का नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया है। प्रह्लाद जोशी के पास शिक्षा के अलावा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करते हुए प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। दरअसल NEET -UG परीक्षा पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर छात्र संगठन (CJP) के भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 25 जुलाई को दोपहर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सभी आंदोलनकारियों की सबसे प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की ही थी।



