आज की खबर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नीट परीक्षा विवाद में आख़िरकार इस्तीफ़ा… पीएम मोदी को सौंपा त्यागपत्र, कहा- पूरे घटनाक्रम से बहुत व्यथित हूं

NEET पेपर लीक विवाद में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। मैं नहीं चाहता कि देश के युवाओं का भविष्य राजनीतिक टकराव या कानूनी विवादों में उलझे। इधर, इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्षी दलों ने इसे युवा शक्ति की एक बड़ी जीत बताया है।
बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों के बाद देश भर में भारी आक्रोश था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में एक महीने से भी अधिक समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा था। कांग्रेस ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन किया था। सभी आंदोलनों में धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख थी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों को पूरा करने का संकेत दिया है, जिनमें आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई या FIR न होना और पेपर लीक विवाद के बाद मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button