आज की खबर

रायपुर महिला थाने के पास काम्प्लेक्स के पाटे पर युवक की सिर कुचलकर हत्या… खून सना शव मिलने से आसपास सनसनी

राजधानी रायपुर में महिला थाना के पास आज बुधवार को सुबह एक युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में की गई है। शव महिला थाना के समीप सड़क किनारे एक कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर पत्थर या किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गहरे निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात सुबह 4 से 5 बजे के बीच किसी आपसी विवाद में की गई।

काम्प्लेक्स के पाटे पर शव देखे जाने के बाद से आसपास सनसनी फ़ैल गई। मर्डर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी फिंगरप्रिंट और साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button