आज की खबर

रायपुर में राजनैतिक संग्राम, भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस भवन के पास उग्र प्रदर्शन… कांग्रेसी भी हुए उग्र, पुलिस ने आँसू गैस और वाटर कैनन से टाला टकराव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार, 22 जुलाई को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण राजनीतिक टकराव हुआ है। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में रायपुर में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (राजीव भवन) का घेराव करने निकले थे। वहीं दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों ओर की उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस (Tear Gas) और वाटर कैनन (Water Cannon) का इस्तेमाल करना पड़ा।

भाजपा की ओर से कांग्रेस भवन के घेराव की घोषणा के बाद पुलिस ने शंकरनगर चौक के आसपास बैरिकेडिंग कर दी थी। उधर, कांग्रेस भवन में भी काफी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा थे। भाजपा का जत्था मौके पर पहुँचा और दोनों ओर से भारी नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से पानी को बोतलें भी चलीं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस का बैरिकेड तोड़ा गया और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने पानी की बौछारें (Water Cannon) कीं और आंसू गैस के गोले दागे। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी और भारी संख्या में बल तैनात था, इसलिए कार्यकर्ताओं के द्वंद्व को नियंत्रित कर लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button