आज की खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन हंगामा… कार्यमंत्रणा बैठक के बाद शुरू हुई कार्यवाही… राम मंदिर चंदे पर कांग्रेस की भारी नारेबाजी… सदन आज स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की पहले दिन की कार्रवाई को स्पीकर डॉ रमन सिंह ने भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच आज 13 जुलाई को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने राम मंदिर चंदे के मामले में भारी नारेबाजी शुरू कर दी। सत्तापक्ष की ओर से भी नारे लगाए गए लेकिन हंगामा बढ़ता चला गया। कुछ कांग्रेस सदस्यों को सदन के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर पोस्टर लहराते हुए भी देखा गया। भारी हंगामा और नारेबाजी के बीच स्पीकर ने दोपहर में सदन को आज दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। सदन की कार्रवाई कल मंगलवार को सुबह निर्धारित समय पर शुरू होगी। बता दें कि कल 14 जुलाई को विपक्षी कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र परस्पीकर डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्तमंत्री ओपी चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button