आज की खबर
रायपुर क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर का चार्ज सतीश सिंह को… कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने इंस्पेक्टर पोस्ट किए, देखें लिस्ट
रायपुर पुलिस कमिश्नर ने राजधानी की पुलिसिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच (एसीसीयू) में सतीश सिंह गहरवार को प्रभारी इंस्पेक्टर पदस्थ कर दिया है। वे सचिन सिंह की जगह लेंगे, जिनका हाल में स्थानांतरण हुआ है। क्राइम ब्रांच के अलावा कमिश्नर डॉ शुक्ला ने तीन और इंस्पेक्टरों को ट्रैफिक की ज़िम्मेदारी दी है। लिस्ट यहाँ देख सकते हैं:-




