भाजपा विधायक दल की शाम को बैठक… सीएम साय ने स्पीकर डॉ रमन से की मुलाक़ात… किसी अहम मुद्दे पर विमर्श की चर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार, 7 जुलाई को शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति पर विचार करने के लिए यह बैठक आयोजित है। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलने के लिए सीएम विष्णुदेव साय स्पीकर हाउस पहुँच रहे हैं। दोनों के बीच विधानसभा सत्र पर चर्चा की संभावना है। सीएम आज दिनभर रायपुर में ही रहेंगे।वे दोपहर लगभग 12 बजे से मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें भी करेंगे।
भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी। यह एक संगठनात्मक और नियमित (रूटीन) बैठक बताई जा रही है, जो अमूमन हर तीन महीने में या विधानसभा सत्र से पहले आयोजित की जाती है। इसमें विधायकों और मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों का दौरा, रात्रि विश्राम, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी। सभी विधायकों को इस बैठक में शामिल होने के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।



