छत्तीसगढ़

सीएम साय ने डॉ रमन के क्षेत्र राजनांदगाँव में 510 करोड़ रुपए से पुल-सड़कों को दी मंज़ूरी

सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार, 22 जून को स्पीकर डॉ रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इन कार्यों में मुख्यतः पुल-पुलिया और सड़कें हैं। सीएम ने राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनांदगाँव में खेती-किसानी के कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन विशेष रूप से उपस्थित थे।

सीएम साय ने शिवनाथ नदी के मोहारा मेला स्थल से ऑक्सीजन जोन तक सस्पेंशन ब्रिज, ईरा एनीकट निर्माण एवं संरक्षण कार्य, कुमरदा-गेंदाटोला-कल्लूबंजारी मार्ग निर्माण तथा घुमरिया व्यपवर्तन जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले ने फसल चक्र परिवर्तन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। यहां किसानों को पारंपरिक खेती के साथ दलहन, तिलहन एवं अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि फसल चक्र परिवर्तन एवं जल संरक्षण के लिए किसानों एवं ग्रामवासियों में जागृति लाने के लिए पद्मश्री फूलबासन बाई यादव महिला स्वहसहायता समूह की महिलाओं के साथ अप्रैल-मई की दोपहरी में यात्रा करती रहीं। यह एक अद्भुत कार्य रहा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में फसल चक्र परिवर्तन होने से फसल विविधीकरण के लिए किसान प्रेरित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एवं निजी फर्म के बीच किसानों के सोयाबीन उत्पाद की खरीदी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों, कृषि सखी दीदियों, सरपंचों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का सम्मान किया गया और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को मिनी किट वितरित किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button