घर में अवैध नल लगा है..! नगर निगम 20 हजार रुपए शुल्क लेकर वैध करेगा… दुकान के लिए वैध करने की फीस 30 हजार रुपए
यह स्कीम रायपुर क्षेत्र में योजना 16 जुलाई से 15 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगी। योजना का 1 से 15 जुलाई 2026 तक प्रचार -प्रसार किया जाएगा। अवैध नल कनेक्शन नियमित करवाने के लिए उपभोक्ता को नियत तिथि में आवेदन देना होगा। निगम अफसरों के अनुसार वर्तमान में रायपुर में वैध नल कनेक्शन 2,21,000 है, जबकि शहर में कुल भवनों की संख्या लगभग 3,50,000 है। इससे निगम को आशंका है कि लगभग 90000 अवैध नल कनेक्शन संचालित है जो सीधे तौर पर निगम के जल के राजस्व को क्षति पहुंचा रहे है।
नगर निगम रायपुर ने अब मैन्युअल व्यवस्था को पूरी तरह बंद कर दिया है। नया कनेक्शन लेने या पुराने को वैध कराने के लिए रायपुर नगर निगम वॉटर कनेक्शन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।इसके लिए आपको मकान के स्वामित्व का प्रमाण (रजिस्ट्री/प्रॉपर्टी टैक्स रसीद) और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।



