बस्तर में नक्सल उन्मूलन के मज़बूत स्तम्भ आईजी सुन्दराज पी अब एनआईए में… केंद्र सरकार ने आईजी बनाकर राष्ट्रीय एजेंसी में दी बड़ी ज़िम्मेदारी
बस्तर में एसएसपी से लेकर आईजी तक सबसे लंबे समय से नक्सलवाद से लड़ रहे आईजी सुंदरराज पी को केंद्र सरकार ने उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया है। छत्तीसगढ़ में एक तरह से सबसे लंबे समय तक पदस्थ रहने वाले आईपीएस अफसरों में से एक, सुंदरराज पी अब केंद्र की नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी यानी एनआईए (NIA) में आईजी होंगे। उनके डेपुटेशन का आदेश आज ही नई दिल्ली से जारी हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें जल्दी रिलीव कर देगी और उनकी जगह बस्तर में नए आईजी की पदस्थापना होगी।
आईपीएस सुंदरराज (IPS Sundarraj P) 20 नवंबर 2021 से बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में पदस्थ हैं। हालांकि, उन्होंने 2005-06 से ही अविभाजित बस्तर में एएसपी के रूप में काम शुरू किया था और वे इस क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। आईजी सुंदरराज पी. के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को पिछले एक साल में लगातार बड़ी सफलताएं मिली हैं। केंद्र सरकार अब बस्तर को नकलमुक्त घोषित कर चुकी है। वे लगातार क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने में तो लगे ही थे, बस्तर में विकास कार्यों (सड़क, मोबाइल टावर, और फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) को बढ़ावा देने के मिशन में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है।



