आज की खबर

पीएम मोदी की प्रेसिडेंट ट्रम्प के साथ 17 जून को मीटिंग फिक्स… दोनों नेता 16 महीने बाद फ्रांस में आमने-सामने बैठेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज 14 जून को फ्रांस के नीस (Nice) शहर में और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के फ्रांस दौरे की एक और अहम खबर यह है कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय (Bilateral) वार्ता बुधवार, 17 जून, को भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे तय कर दी गई है। व्हाइट हाउस ने इस मीटिंग की पुष्टि भी कर दी है। इस मुलाकात में भारत-अमेरिका महा-ट्रेड डील, रूस से तेल आयात, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे बड़े मुद्दों पर अहम चर्चा होगी। डॉनल्ड ट्रम्प के साथ पीएम मोदी की यह मुलाक़ात 16 महीने बाद होने जा रही है। इससे पहले दोनों नेताओं की प्रत्यक्ष मुलाकात फरवरी 2025 में हुई थी, जब पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस गए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हो रही है। यह शिखर सम्मेलन फ्रांस के शहर एवियन-ले-बैंस (Évian-les-Bains) में आयोजित किया जा रहा है।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को इस समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button