आज की खबर

आईएएस रमेश शर्मा सहकारिता आयुक्त बने… सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रार का जिम्मा भी

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा (2010 बैच) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। रमेश शर्मा वर्तमान में सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थ हैं।

अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों की जिम्मेदारी संभाली हैं। उन्होंने कबीरधाम जिले के कलेक्टर के रूप में 2 साल का सफल कार्यकाल पूरा किया। मार्कफेड में प्रबंध निदेशक (Managing Director) के रूप में भी सेवा दी। वे समाज कल्याण विभाग के निदेशक, भूमि अभिलेख, मुद्रण एवं स्टेशनरी, और धार्मिक न्यास विभाग के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button