आज की खबर

भाजपा-एनडीए मुख्यमंत्रियों की पीएम मोदी की अध्यक्षता में 10 जून को बड़ी बैठक… सीएम साय पेश करेंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

एनडीए (NDA) शासित राज्यों या कहें कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक 10 जून 2026 को नई दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता करेंगे और भाजपा के प्रमुख नेता और एनडीए के सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।  बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एनडीए शासित राज्यों में विकास की गति को तेज करना और बेहतर सुशासन (Good Governance) सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ के सीएम साय इस बैठक में अपनी सरकार द्वारा राज्य में किए गए जनहित के कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का पूरा रिपोर्ट कार्ड (प्रगति विवरण) पेश करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न एनडीए राज्यों की उन सफल योजनाओं पर मंथन किया जाएगा, जिन्हें अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सके। संभावना है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ में चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान और विकास के मॉडल की तारीफ हो सकती है और इसकी अच्छी बातों को देश ने नक्सल प्रभावित राज्यों में लागू किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button