आज की खबर
दुर्ग में दर्दनाक घटना… घर में पति, पत्नी, बेटी और बेटे के शव मिले… सुसाइड नोट मिलने की खबर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में पति-पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु की दर्दनाक घटना सामने आई है। मोहन नगर इलाके के आर्य नगर में एक परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घर में पति-पत्नी गोविंद साहू (45) और चंचल साहू (40) का शव रस्सी से लटका मिला है। बेटी दृष्णा साहू (13)और बेटा पुत्र यशांत साहू (11) भी मृत अवस्था में लेटे हुए मिले हैं। दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अफसर मौके पर हैं। फॉरेंसिक की टीम पहुँची है और जाँच की जा रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है। पुलिस ने इसे भी जब्त कर जांच शुरू की है। एसएसपी अग्रवाल ने मीडिया से कहा है कि जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



