आज की खबर

छत्तीसगढ़ की महिला नेत्री से दुष्कर्म में झारखंड का बड़ा माइनिंग कारोबारी गिरफ्तार… महिला से 2.5 करोड़ रुपए भी लिए थे… ब्लैकमेलिंग की बड़ी दास्तान

छत्तीसगढ़ की एक भाजपा नेत्री से दिल्ली में दुष्कर्म और 2.50 करोड़ रुपये की ठगी व ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर झारखंड (रांची) निवासी आरोपी कारोबारी संजय सिंह को झारखंड में गिरफ्तार किया है। आरोपी रांची का बड़ा कारोबारी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता बिलासपुर की है। करीब दो साल पहले दिल्ली आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात संजय सिंह से हुई थी। संजय सिंह ने खुद को बहुत बड़ा माइनिंग कारोबारी बताया और महिला को बिजनेस में साझेदारी व मोटे मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर भाजपा नेत्री ने अलग-अलग किस्तों (RTGS व अन्य माध्यमों) में लगभग 2.50 करोड़ रुपये निवेश कर दिए।

आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर सितंबर 2025 में महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। इसके बजाय वह पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और उल्टा वसूली भी की गई। इस मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार भाजपा नेत्री ने पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड में जाल बिछाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button