आज की खबर

रायपुर बार एसोसिएशन में अध्यक्ष के लिए देवांगन और सचिव के लिए पुरी ने दर्ज की बड़ी जीत… गिनती के बाद देर रात आए नतीजे

रायपुर बार एसोसिएशन (अधिवक्ता संघ) चुनाव के परिणाम आज रविवार को देर रात मतगणना पूरी होने के बाद आ गए हैं। अधिवक्ता दिनेश कुमार देवांगन ने अध्यक्ष पद पर और राकेश पुरी ने सचिव पद पर शानदार जीत हासिल की है। देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई।

रायपुर जिला कोर्ट परिसर में शुक्रवार (15 मई 2026) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था।शनिवार सुबह से मतों की गिनती शुरू हुई जो देर रात और रविवार तक चली। इस बार बार एसोसिएशन के कुल 16 पदों के लिए 65 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।मतदाताओं की भागीदारी: चुनाव में कुल 3,244 वकीलों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। नतीजों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने कोर्ट परिसर में जमकर जश्न मनाया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने वकीलों के हितों और उनकी सुविधाओं के लिए काम करने का संकल्प लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button