आज की खबर

डीईओ को स्कूलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग और डेटा अपडेट रखने का टास्क… नए शिक्षा सचिव डॉ कमलप्रीत ने शुरू की समीक्षा

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के नवनियुक्त सचिव आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डॉ सिंह को फिर से स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति की नियमित रूप से रियल-टाइम मॉनिटरिंग करें और सॉफ्टवेयर के माध्यम से डेटा अपडेट रखें।

सचिव के रूप में डॉ कमलप्रीत ने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। हाल ही में सरगुजा प्रवास के दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्राओं से उनकी पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली।

उनके नेतृत्व में विभाग ने अब शीघ्रलेखन (Shorthand) और मुद्रलेखन (Typing) परीक्षाओं को मैन्युअल पद्धति के बजाय पूरी तरह कंप्यूटर आधारित बनाने की दिशा में काम शुरू किया है। समीक्षा बैठकों में उन्होंने रिक्त पड़े शिक्षक और गैर-शिक्षक पदों को तत्काल भरने पर जोर दिया है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के निर्माण कार्यों और वहां की शिक्षा गुणवत्ता की वह निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके फर्जी हस्ताक्षरों से वायरल हो रहे नियुक्ति आदेशों से सावधान रहने की अपील भी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button